39.3 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

रांची में बार संचालकों के साथ SSP की सख्त बैठक, कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस…

रांची: रांची में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची ने कोतवाली थाना परिसर में शहर के सभी बार संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कोतवाली डीएसपी, सदर डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बार के अंदर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, मारपीट या विवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी बार संचालकों को निर्देश दिया कि अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों, विशेष रूप से बाउंसरों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराएं, ताकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान की जा सके।

इसके साथ ही एसएसपी ने यह भी निर्देश दिया कि बार के अंदर होने वाली छोटी-से-छोटी झड़प या विवाद की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दी जाए। पुलिस का उद्देश्य है कि बार के अंदर शुरू हुआ विवाद सड़क तक न पहुंचे और आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

एसएसपी ने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले बार संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!