26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिहूंटिया पहाड़ से 5 साइबर ठग गिरफ्तार….

10 मोबाइल, 6 सिम कार्ड व 5 प्रतिबिंब सिम बरामद

देवघर:पुलिस अधीक्षक सौरभ के सख्त निर्देश पर देवघर जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिहूंटिया पहाड़ में पुलिस ने बड़ी छापेमारी कर साइबर ठगी में संलिप्त 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड एवं 5 प्रतिबिंब (क्लोन) सिम बरामद किए हैं। गिरफ्तार साइबर ठगों की पहचान मार्गोमुण्डा, करौं एवं जामताड़ा जिले के करमाटांड क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को फोन कॉल एवं ऑनलाइन माध्यम से ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सौरभ ने कहा कि देवघर जिला साइबर अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने दिया जाएगा। साइबर ठगी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने डीएसपी राजा कुमार मित्रा एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी साक्ष्य एवं सतत निगरानी के कारण पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की कि वे संदिग्ध कॉल, फर्जी लिंक एवं ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन को दें। देवघर पुलिस आने वाले दिनों में भी साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान को और तेज करेगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular