25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

लगातार गैस रिसाव से केन्दुआडीह के ग्रामीणों में दहशत…

केन्दुआडीह: लगातार गैस रिसाव की घटनाओं से केन्दुआडीह क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। नया धौड़ा के ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गैस रिसाव रोकने के लिए जो बोरहोल किया गया था, उसकी गहराई मात्र नौ फीट ही है। ऐसे में उस स्थिति में नाइट्रोजन फिलिंग कैसे प्रभावी ढंग से की जा सकती है, यह बड़ा सवाल है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब धनबाद के एसडीएम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे, तब बीसीसीएल के अधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीणों को उनसे मिलने नहीं दिया। इतना ही नहीं, नाइट्रोजन फिलिंग भी सही तरीके से नहीं की गई और फिलिंग की गाड़ी को वहां से वापस ले जाया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि फिलिंग से जुड़ा कुछ सामान अब भी मौके पर पड़ा हुआ है, जिसे उन्होंने रोककर रखा है। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक यहां सही और पूरी तरह से नाइट्रोजन फिलिंग नहीं की जाती, तब तक बोरहोल से जुड़ा कोई भी सामान यहां से जाने नहीं दिया जाएगा।
ग्रामीणों में लगातार बढ़ते खतरे को लेकर भारी आक्रोश है और वे प्रशासन व बीसीसीएल से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular