30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

कुआँनुमा अवैध उत्खनन स्थलों की भराई से अवैध कोयला तस्करों में हड़कंप…

निरसा: गुरुवार को निरसा अनुमंडल अंतर्गत गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सन्यासी मंदिर के समीप सैकड़ों की संख्या में बने कुआँनुमा अवैध उत्खनन स्थलों की भराई ईसीएल मुगमा एरिया की सिक्योरिटी टीम द्वारा सीआईएसएफ के सहयोग से कराई गई। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अवैध कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है कि निरसा के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र स्थित सन्यासी मंदिर के आसपास बड़े पैमाने पर कुआँनुमा गड्ढे खोदकर अवैध कोयला उत्खनन कराया जा रहा था। आरोप है कि चंद पैसों के लालच में गरीब मजदूरों को इन खतरनाक कुआँनुमा खदानों में उतारकर अवैध उत्खनन कराया जाता है, जिससे उनकी जान हमेशा खतरे में बनी रहती है।

हालांकि समय-समय पर अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है, लेकिन अवैध कोयला तस्करों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद फिर से अवैध उत्खनन शुरू कर दिया जाता है। ताजा कार्रवाई के बाद क्षेत्र में फिलहाल अवैध गतिविधियों पर रोक लगी है, लेकिन स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular