25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

4G ई-पोस मशीनों से राशन वितरण में आएगी पारदर्शिता, टुंडी विधायक ने डीलरों को सौंपी मशीनें…

धनबाद: राशन वितरण प्रणाली को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में झारखंड सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। गुरुवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने जन वितरण प्रणाली (PDS) के डीलरों के बीच 4G ई-पोस (e-POS) मशीनों का वितरण किया।

मशीन वितरण के दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि नई 4G ई-पोस मशीनों का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और आम उपभोक्ताओं को उनका पूरा हक दिलाना है।
उन्होंने बताया कि पुरानी मशीनों में नेटवर्क की समस्या के कारण अक्सर राशन वितरण में देरी होती थी, लेकिन अब 4G तकनीक से यह समस्या दूर हो जाएगी और लाभुकों को समय पर राशन मिल सकेगा।

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन मशीनों के माध्यम से अनाज की कटौती की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। उन्होंने कहा, “झारखंड सरकार आम जनता के हक को लेकर गंभीर है। अब किसी भी हाल में डीलर अनाज की कटौती नहीं कर पाएंगे।”

हाल के दिनों में खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बयान को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, टुंडी विधायक का यह कदम अलग नजर आया। जहां मंत्री के बयान को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे, वहीं विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तकनीक और सख्ती के जरिए समस्या को जड़ से खत्म करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर
सुरेश प्रसाद वर्णवाल (अंचल अधिकारी),
ओम प्रकाश दास (प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी – BSO),
झामुमो के कार्यकर्ता
और बड़ी संख्या में क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली डीलर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद डीलरों में भी नई मशीनों को लेकर उत्साह देखने को मिला और उम्मीद जताई गई कि इससे राशन वितरण व्यवस्था और बेहतर होगी।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular