40.9 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी ने आदिवासियों के साथ किया धोखा, जल्द होगा बड़ा आंदोलन : चंपई सोरेन…

झारखंड: संथाल परगना दौरे के क्रम में गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन निरसा विधानसभा क्षेत्र के मैथन पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने राज्य सरकार और सत्ताधारी दलों पर तीखा हमला बोला।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी की गठबंधन सरकार ने पेसा कानून लागू करने के नाम पर आदिवासियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आदिवासी समाज को भ्रमित किया है, जबकि जमीनी स्तर पर उन्हें कोई वास्तविक लाभ नहीं मिला।

चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज का एक लंबा और गौरवशाली इतिहास रहा है। तिलकामांझी से लेकर सिद्धो-कान्हू और बिरसा मुंडा तक कई महापुरुषों ने आदिवासियों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि आदिवासी समाज यह आत्ममंथन करे कि उसने क्या पाया और क्या खोया।

उन्होंने कहा, “आज तक आदिवासी समाज ने सिर्फ खोया है, पाया कुछ नहीं। अगर आदिवासियों को उनका हक और अधिकार चाहिए तो एक बार फिर बड़े आंदोलन की जरूरत है।”
चंपई सोरेन ने संकेत दिया कि आने वाले समय में राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा, ताकि आदिवासियों को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सके।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!