28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

भीषण ठंड और शीतलहर के चलते रांची जिले के सभी स्कूल 9 और 10 जनवरी तक बंद…

रांची: भीषण ठंड और लगातार बढ़ती शीतलहर को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के सभी विद्यालयों में कक्षाएं स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई 9 और 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेगी।

हालांकि, सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को इन दो दिनों के दौरान ई-विद्यावाहिनी पोर्टल के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा, साथ ही उन्हें विद्यालय से जुड़े गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।
वहीं, इस अवधि के दौरान यदि किसी विद्यालय में अनिवार्य परीक्षाएं पूर्व निर्धारित हैं, तो उनके संचालन को लेकर संबंधित विद्यालय अपने स्तर पर निर्णय ले सकेंगे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि भीषण ठंड और शीतलहर के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या स्वास्थ्य जोखिम का सामना न करना पड़े।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular