25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रांची पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़…

5 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल–कट्टा समेत 110 जिंदा गोलियां बरामद

रांची: रांची पुलिस को अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। 10 जनवरी 2026 की रात वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री होने वाली है।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली एवं सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। देर रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो० कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा गोलियां बरामद की गईं। आरोपी हथियारों के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बिहार के मुंगेर और कैमूर से अवैध हथियार लाकर रांची में अपराधियों को सप्लाई करता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इस कार्रवाई में 2 फैक्ट्री मेड पिस्टल, 3 देशी कट्टा, 1 देशी रिवॉल्वर और कुल 110 जिंदा गोलियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे हथियार सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular