32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर धनबाद पुलिस का शिकंजा….

कई सफेदपोशों के घर अहले सुबह छापेमारी

धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगियों और संरक्षकों के खिलाफ धनबाद पुलिस ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई शुरू की। सुबह करीब पांच बजे वासेपुर, पांडरपाला और भूली इलाके में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।

इस अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी कर रहे हैं। कार्रवाई में कई डीएसपी, आधा दर्जन थानों के थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पांडरपाला भट्ठा मुहल्ला निवासी जमीन कारोबारी मो. कैश के आवास पर भी छापेमारी की गई है। इसके अलावा पांडरपाला के फल कारोबारी वसीम के घर पर भी पुलिस की टीम तलाशी अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि वसीम की फल दुकान वासेपुर के आरा मोड़ इलाके में स्थित है।
गौरतलब है कि एसएसपी प्रभात कुमार ने हाल ही में गैंगस्टर प्रिंस खान को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे। उसी कड़ी में यह कार्रवाई मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दुबई में रहकर प्रिंस खान धनबाद सहित झारखंड और बिहार के कई जिलों के कारोबारियों को फोन पर धमकी देकर रंगदारी की मांग करता है। रंगदारी नहीं देने पर उसके गुर्गों द्वारा फायरिंग, हमले और कई मामलों में हत्या तक कराए जाने के आरोप हैं।

प्रिंस खान के खिलाफ इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। पुलिस का मानना है कि इस छापेमारी से गैंग के आर्थिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा।
फिलहाल छापेमारी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई पूरी होने के बाद अधिकृत जानकारी साझा की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular