निरसा: निरसा के रामकनाली ग्राम में डीएमएफटी फंड से निर्माणाधीन 400 मीटर पीसीसी सड़क में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया और तुरंत इसकी सूचना संबंधित क्षेत्र की जिप सदस्य पिंकी मरांडी को दी जानकारी देते हुए बताया गया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है अच्छे से खुदाई ना करके ही ढलाई कार्य किया जा रहा है एक दो स्थान पर दरारें भी पड़ गई हैं जिसमें संवेदक द्वारा चिप्पी लगावा दी गई है ताकि वो दरार भर जाए हमारी मांग है कि इंजीनियर आकर यहां गुणवत्ता की जांच करें और कार्य में अनियमितता उजागर होने पर संवेदक के विरुद्ध कार्यवाही करे और जब तक जांच नहीं होगी तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा






















