24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

निरसा थाना, कुमारडूबी ओपी एवं एमपीएल ओपी परिसर में रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित…

निरसा: आगामी रामनवमी पर्व एवं ईद को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर निरसा थाना, एमपीएल ओपी एवं कुमारडूबी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। इन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान उपस्थित लोगों से पर्व के अवसर पर प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई।

बैठक में मुख्य रूप से निरसा अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, निरसा बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मृणाल श्रीवास्तव, जिप सदस्य दीपाली रूहिदास, तारापदो धीवर, भारत स्वाभिमान के मंजीत सिंह, रिंकू भट्टाचार्य, दुर्गा दास तथा पायल कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular