25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सारंडा में फिर एनकाउंटर, एक और महिला नक्सली ढेर; अब तक 16 नक्सली मारे गए…

झारखंड: चाईबासा के सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शुक्रवार को एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों की ओर से की गई फायरिंग का सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें एक और महिला नक्सली मारी गई।

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। शुक्रवार को इसी अभियान के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

आईजी अभियान के अनुसार, गुरुवार को हुए संयुक्त ऑपरेशन में 15 नक्सली मारे गए थे, जिनमें से 13 की पहचान कर ली गई है। शुक्रवार को एक और शव मिलने के बाद अब तक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इलाके में अभी भी सघन तलाशी अभियान जारी है।

बताया गया कि यह विशेष अभियान किरीबुरू थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा है, जिसमें 209 कोबरा, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम शामिल है। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी के सशस्त्र दस्ते से हुई थी।

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, लेकिन जवानों ने पूरी सतर्कता के साथ आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया।
सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में अब भी नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका है, इसलिए ऑपरेशन जारी रखा गया है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular