बाघमारा: बीसीसीएल ब्लॉक टू के न्यू मधुबन कोल वाशरी में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है। सेलो 1 नम्बर धराशाही हो गया है, जिसमें लगभग 5 हजार टन वाश कोयला सेलो के साथ नीचे गिर गया। इस हादसे में सेलो 3 नम्बर में एक कर्मी फंस गया है।
सेलो की ऊंचाई लगभग 50 मीटर है। फंसे हुए कर्मी का नाम धर्मेंद्र ठाकुर है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां भारी भीड़ जमा हो गई है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बोकारो से बड़ा एयर सर्विस “कीरान” लाया गया है। ड्रोन कैमरा की मदद से फंसे कर्मी की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
निर्माण कार्य HEC कंपनी को मिला था, जिसे वैगन इंडिया कंपनी ने संभाला था। न्यू मधुबन कोल वाशरी निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। करोड़ों की लागत से बनाया गया यह वाशरी चेन्नई की राधा कंपनी द्वारा कोयला उत्पादन, ट्रांसपोर्टिंग समेत अन्य कार्यों के लिए संचालित किया जा रहा है।
यह हादसा बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र के न्यू मधुबन कोल वाशरी का है और इस मामले की जांच की जा रही है।





















