29.5 C
Jharkhand
Monday, October 12, 2026

BBMKU PG Admission 2026: 23 विषयों में 2280 सीटें, जानें किसे मिलेगा 1 साल का PG

BBMKU में अगले सत्र से PG की पढ़ाई का बदलेगा तरीका

BBMKU PG Admission 2026, धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में अगले शैक्षणिक सत्र से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई में बदलाव देखने को मिलेगा। विश्वविद्यालय एक साथ एक वर्षीय और दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम संचालित करने की तैयारी कर रहा है। दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग सीटों का कोटा तय नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय के 23 विषयों में उपलब्ध 2280 सीटों के भीतर ही एक और दो वर्षीय पीजी के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। किस विषय में एक वर्षीय और कितने विद्यार्थियों को दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा, इसका अनुपात अभी तय नहीं हुआ है। संबंधित विभागाध्यक्षों से प्रस्ताव मिलने के बाद विश्वविद्यालय नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।

किस विद्यार्थी के लिए होगा एक साल और किसके लिए दो साल का PG?

नई व्यवस्था में पीजी की अवधि विद्यार्थी के यूजी पाठ्यक्रम और उसके एग्जिट पैटर्न के आधार पर अलग होगी। चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को एक वर्षीय पीजी में प्रवेश का विकल्प मिलेगा। वहीं चार वर्षीय यूजी के तीसरे वर्ष के बाद एग्जिट करने वाले विद्यार्थी दो वर्षीय पीजी में नामांकन ले सकेंगे। पुराने पैटर्न से यूजी की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए भी दो वर्षीय पीजी में प्रवेश का विकल्प उपलब्ध रहेगा। इस व्यवस्था के तहत अलग-अलग यूजी पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पीजी में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

धनबाद और बोकारो के पांच कॉलेजों में होगी PG की पढ़ाई

विश्वविद्यालय से जुड़े पांच कॉलेजों में पीजी की कक्षाएं संचालित होंगी। इनमें एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, आरएस मोर कॉलेज, सिंदरी कॉलेज, आरएसपी कॉलेज और बीएस सिटी कॉलेज बोकारो शामिल हैं। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में अभी तीन विषयों में पीजी की पढ़ाई हो रही है। कॉलेज ने म्यूजिक विषय में भी पीजी शुरू करने की अनुमति मांगी है। वहीं आरएस मोर कॉलेज में तीन, सिंदरी कॉलेज में तीन, आरएसपी कॉलेज में एक और बीएस सिटी कॉलेज में दो विषयों में पीजी की पढ़ाई होगी। इन कॉलेजों में उपलब्ध सीटों का नया निर्धारण किया जाएगा।

चार विषयों में इस सत्र नहीं शुरू होगी पढ़ाई

राज्य सरकार ने BBMKU में 27 नियमित पीजी विषयों के लिए कुल 2580 सीटों को मंजूरी दी है। हालांकि, इस शैक्षणिक सत्र में सभी स्वीकृत विषयों में पढ़ाई शुरू नहीं होगी। खोरठा, कुरमाली, संताली और लाइब्रेरी साइंस में इस वर्ष पीजी कक्षाएं शुरू नहीं की जाएंगी। इन विषयों में विश्वविद्यालय के पास आवश्यक शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से 27 स्वीकृत विषयों की 2580 सीटों के बजाय इस सत्र में केवल 23 विषयों की 2280 सीटों पर ही नामांकन होगा।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: महिला 4×400 मीटर रिले में भारत ने जीता गोल्ड, विथ्या रामराज का कमाल

पांच सेल्फ फाइनेंस कोर्स में भी नहीं होगा एडमिशन

विश्वविद्यालय ने इस वर्ष पांच सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नामांकन नहीं लेने का निर्णय लिया है। इनमें मास कम्युनिकेशन, फॉरेन लैंग्वेज, कंप्यूटर साइंस, लाइफ साइंस और मैनेजमेंट स्टडीज शामिल हैं। इसके अलावा एमए इन एजुकेशन की पढ़ाई स्थायी रूप से बंद करने की तैयारी है। इसके स्थान पर एमएड और एमपीएड शुरू करने का प्रस्ताव है।

23 विषयों में 2280 सीटों का पूरा विवरण

इस सत्र जिन 23 विषयों में पीजी नामांकन होगा, उनमें सीटों का वितरण इस प्रकार है:

विषयसीट
भौतिकी120
रसायन120
गणित120
सांख्यिकी120
वनस्पति विज्ञान60
प्राणिविज्ञान60
भू-विज्ञान60
भूगोल60
इतिहास60
पर्यावरण विज्ञान एवं सस्टेनेबिलिटी120
राजनीति विज्ञान180
मनोविज्ञान180
दर्शनशास्त्र60
समाजशास्त्र60
हिंदी60
संस्कृत60
बांग्ला60
अंग्रेजी180
उर्दू180
क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स/म्यूजिक60
होम साइंस60
कॉमर्स120
इकोनॉमिक्स180
कुल2280

विभागाध्यक्ष तय करेंगे एक और दो वर्षीय PG का अनुपात

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रत्येक विभाग से एक वर्षीय और दो वर्षीय पीजी में विद्यार्थियों के संभावित अनुपात की जानकारी मांगी है। विभागाध्यक्षों से सूची मिलने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद PG सत्र 2026-27/28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। यानी विद्यार्थियों को अभी संबंधित विषयों में सीटों के साथ-साथ अपने यूजी पैटर्न के अनुसार उपलब्ध पीजी विकल्पों का भी ध्यान रखना होगा।

spot_img
Video thumbnail
दुर्गापूजा से पूर्व गयापुल अंडरपास को लेकर निरीक्षण के दोरान धनबाद DC ने दिया यह निर्देश...
02:55
Video thumbnail
दुर्गापूजा को लेकर सड़क पर SSP,ट्रैफिक नियमो के साथ लें पूजा का आनंद...
01:23
Video thumbnail
अभिजीत दीपके और CJP के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की सफाई...
03:46
Video thumbnail
अगर चुनाव जिताने में SIR की भूमिका, तो कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि दें इस्तीफा: चिराग पासवान
01:28
Video thumbnail
बरवाअड्डा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मा,री टक्कर,फिर हुआ मुआवजे के लिए NH 19 पर सड़क जाम...
01:51
Video thumbnail
धनबाद में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम लगभग जीरो,दुर्गापूजा को ले क्राइम मीटिंग में थानेदारों को मिला निर्देश
05:14
Video thumbnail
ब्राह्मण समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह,110 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित,संस्कार देने पर फोकस...
02:14
Video thumbnail
क्या हुआ जब BBMKU कैंपस में Dr. जयराम महतो और राज सिन्हा की नजरें एक दूसरे से मिली..?
00:46
Video thumbnail
विधायक जयराम से डॉ जयराम बनने पर धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने ऐसे दी शुभकामनाएं...
02:29
Video thumbnail
फिर बढी सांसद ढुलू महतो और डॉ जयराम महतो में तल्खी,कहा संसदीय कार्य प्रणाली सीखिए..!
00:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular