रांची/साहिबगंज: बरहरवा प्रखंड में एसीबी टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, डीलरों से हर महीने अवैध वसूली की जा रही थी और प्रत्येक डीलर से 5 हजार रुपये प्रति माह की मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि नंदन कुमार की नियुक्ति हाल ही में JSSC-CGL परीक्षा के माध्यम से हुई थी और यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। मामले






















