25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

धनबाद में ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील…

धनबाद:उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में ईद-उल-फितर एवं रामनवमी को सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी लाइसेंसी अखाड़ा दल अपने-अपने निर्धारित रूट पर जुलूस निकालेंगे। रूट पर कोई अवरोध नहीं रहेगा। वहीं गैर लाइसेंसी अखाड़ा दलों को सत्यापन करने के बाद जुलूस निकालने की अनुमति दी जाएगी। वहीं बड़े-बड़े जुलूस में पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस फोर्स एवं दंडाधिकारी भी रहेंगे। जुलूस के मार्ग पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद करने के लिए संबंधित कंपनियों को निर्देशित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि त्योहार के अवसर पर सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द बिगड़ने वाले भ्रामक वीडियो, ऑडियो एवं मैसेज से परहेज करने का अनुरोध किया। साथ ही लोगों से त्वरित इसकी सूचना कंट्रोल रूम एवं निकटतम थाना को देने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे भ्रामक वीडियो, ऑडियो या मैसेज भेजने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ में संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन एवं ग्रुप के सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों के दौरान संगीत बजाने को लेकर उपायुक्त ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी इस दिशा में स्पष्ट आदेश दिया है। इसलिए सभी को माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बहुत तेज आवाज में एवं किसी की भावना को आहत करने वाले गाने बजाने नहीं दिया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली एवं पानी की सुचारू व्यवस्था रहेगी। वहीं जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध रहेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि त्योहार एवं गर्मी को देखते हुए लोगों को पेयजल की समस्या नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारियां की है। इस क्रम में बड़े-बड़े पाइपलाइन की मरम्मत जारी है। प्रशासन ने पेयजल समस्या का निराकरण करने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। शिकायत मिलने पर 72 घंटे के अंदर निराकरण किया जा रहा है। अब तक 1000 से अधिक चापानल की मरम्मत हुई है। मरम्मत के लिए 20 से अधिक टीम गाड़ियों में घूम रही है। इस बार गर्मी में पेयजल की समस्या आने पर टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पेयजल की फर्जी शिकायत नहीं करने की अपील की।

इस अवसर पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रहेगी। उन्होंने आम जनों से अवैध शराब की दुकानों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। ग्रामीण एसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता की गोपनीयता रखी जाएगी।

बैठक को चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी ने भी संबोधित किया। उन्होंने निरसा क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों पर त्यौहार के दौरान बड़े वाहनों के परिचालन बंद रखने का अनुरोध किया।

शांति समिति की बठक में भोला राम, अक्षयवर प्रसाद, रामगोपाल भुवानिया, शैलेंद्र द्विवेदी, विजय कुमार सिंह, पिंटू कुमार तुरी, तारा पदो धीवर, गुरमीत सिंह डांग, मुख्तार खान, बिदेशी सिंह, महादेव हांसदा, दिनेश सिंह, बलराम साव, बैजनाथ यादव, जितेश सिंह, भगत सिंह, अजीत कुमार मिश्रा, मेराज खान, अतहर नवाज खान, आनंद कुमार सिंह, कुलदीप अग्रवाल, अब्दुल समद, दिल मोहम्मद ने अपने सुझाव दिए।

जिसमें मुख्य रूप से त्योहार के दौरान ऑटो, टोटो, हाइवा के परिचालन पर अंकुश लगाने, पानी बिजली की सुचारू सप्लाई करने, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक एवं कर्मियों की उपस्थिति, रामनवमी के अवसर पर खतरनाक खेल पर रोक लगाने, लहरिया तरीके से दो पहिया वाहन चालकों पर नकेल कसने, डीजे पर रोक लगाने, झरिया में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करने सहित अन्य सुझाव प्राप्त हए।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर्स हेमा प्रसाद, चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, डीएसपी नौशाद आलम, धीरेंद्र नारायण बंका, शंकर कामती के अलावा विभिन्न अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना के थाना प्रभारी, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल के अंचल अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular