24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुलाई में 445 नए कांड दर्ज तो 501 मामलों का हुआ निष्पादन; 92 लाख से अधिक जुर्माना

धनबाद: जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सोमवार को जिला पुलिस मुख्यालय में जुलाई माह की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने की। इसमें सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में जुलाई महीने के अपराध, लंबित मामलों, अनुसंधान, वारंट निष्पादन और यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस के अनुसार जुलाई में जिले में 445 नए कांड दर्ज हुए, जबकि 501 मामलों का निष्पादन किया गया।

लंबित मामलों को दो महीने में 1600 से नीचे लाने का लक्ष्य

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जून में जिले में 1796 कांड लंबित थे, जिनकी संख्या जुलाई के बाद घटकर 1740 रह गई। एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस अधिकारियों को अगले दो महीनों में लंबित मामलों की संख्या 1600 से नीचे लाने का लक्ष्य दिया। वारंट और कुर्की मामलों के निष्पादन की भी समीक्षा की गई। जुलाई में कुल 1097 लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को अगस्त में लंबित वारंट और कुर्की मामलों के कम से कम 50 प्रतिशत का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बाइक चोरी में कमी, 705 चार्जशीट दाखिल

अपराध नियंत्रण की समीक्षा के दौरान पुलिस ने बताया कि जिले में बाइक चोरी की घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। जुलाई में किसी बड़ी संगठित आपराधिक घटना के सामने नहीं आने की भी जानकारी दी गई। अनुसंधान की समीक्षा में सामने आया कि जुलाई में 705 चार्जशीट अथवा अंतिम प्रतिवेदन अदालत में दाखिल किए गए। पुलिस का कहना है कि इससे मामलों की न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 92 लाख से अधिक जुर्माना

सड़क सुरक्षा को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। पुलिस के अनुसार जुलाई में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में चालान के जरिए 92 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया, जिसे धनबाद में अब तक की सर्वाधिक जुर्माना राशि बताया गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने नो-पार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: देवघर में आस्था का सैलाब! दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा कांवरियों का जनसैलाब

17 अगस्त से विशेष साइबर जागरूकता अभियान

साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर धनबाद जिले में 17 अगस्त से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा साइबर जागरूकता पुस्तिका का विमोचन, जागरूकता मार्च और विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम चौपाल आयोजित कर लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। पुलिस के अनुसार पिछले महीने चोरी या गुम हुए 505 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए गए। 25 अगस्त को होने वाले अगले कार्यक्रम में भी बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे जाएंगे। बैठक के अंत में एसएसपी प्रभात कुमार ने अधिकारियों को संगठित अपराध के खिलाफ अभियान तेज करने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और आम लोगों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुलाई में 445 नए कांड दर्ज तो 501 मामलों का हुआ निष्पादन; 92 लाख से अधिक जुर्माना

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular