25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

जामताड़ा साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – दो साइबर अपराधी गिरफ्तार…

जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में साइबर थाना की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरकोकुंडी (महेशपुर के पास), धनबाद–साहेबगंज रोड से दक्षिण लगभग 100 मीटर जंगल इलाके में छापामारी की।

छापेमारी के दौरान पांडु मंडल (38 वर्ष), पिता – लटिल मंडल, निवासी – सियाटांड़, थाना – करमाटांड़ तथा
निताई दाँ (23 वर्ष), पिता – सुनील दाँ, निवासी – विष्टोपुर, थाना – नारायणपुर (दोनों जिला जामताड़ा) को साइबर ठगी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी

  • 06 मोबाइल फोन
  • 07 सिम कार्ड
  • 03 ATM कार्ड
  • 01 आधार कार्ड
  • 01 मोटरसाइकिल

ठगी का तरीका

पुलिस के अनुसार आरोपी SBI सहित अन्य बैंकों के ग्राहकों को कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी करने का झांसा देकर स्क्रीन-शेयरिंग ऐप डाउनलोड कराते थे। ऐप के माध्यम से वे बैंक कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर E-Wallet के जरिए साइबर ठगी करते थे।
गिरफ्तार पांडु मंडल पर पहले भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का नेटवर्क बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। दोनों आरोपी अब न्यायिक हिरासत में भेजे जा रहे हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular