बाघमारा: लंबी संघर्षपूर्ण लड़ाई के बाद झारखंड सरकार ने पोषण सखी को पुनः बहाल कर दिया है, जिससे पोषण सखियों में उत्साह का माहौल है। इसी खुशी को साझा करने के लिए आज बाघमारा के कतरास स्थित लिलोरी मंदिर प्रांगण में पोषण सखियों का मिलन समारोह आयोजित किया गया।
Highlights:
इस कार्यक्रम में बाघमारा प्रखंड की लगभग सभी पोषण सखियाँ उपस्थित रहीं।
मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पोषण सखियों ने सरकार का आभार जताया और कहा कि बहाली के फैसले ने उन्हें नई ऊर्जा और सम्मान दिया है।
पोषण सखियों की माँगें
- पोषण सखियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाए।
- मानदेय में वृद्धि की जाए।
- राज्य के 24 जिलों में पोषण सखी की बहाली सुनिश्चित की जाए, ताकि झारखंड को कुपोषण-मुक्त राज्य बनाया जा सके।





















