25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में ₹952.8 करोड़ का बजट पेश, विकास कार्यों पर बड़ा फोकस…

धनबाद: शहर की सरकार बनने के बाद धनबाद नगर निगम बोर्ड की पहली अहम बैठक बाबूडीह स्थित विवाह भवन में आयोजित की गई।
इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹952.8 करोड़ का बजट पेश किया गया।

बजट में शहर के बुनियादी विकास कार्यों पर खास जोर दिया गया है,

करीब ₹130 करोड़ की लागत से सड़क, नल और पार्क निर्माण की योजना बनाई गई है।
बैठक के दौरान नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी का भी गठन किया गया,
जिसमें कुल 11 सदस्यों को शामिल किया गया है।

इनमें 2 पुराने और 9 नए चेहरे शामिल हैं,

कमेटी में राममूर्ति सिंह, निसार आलम, अशोक कुमार गुप्ता, रामेश्वर दूरी, प्रियरंजन, मनोरंजन कुमार, सोनाली कुमारी, जयकुमार, मेधा देवी, अलीम अंसारी और गणेश चंद्र महतो जैसे सदस्य शामिल हैं।

स्टैंडिंग कमेटी की पहली बैठक में गर्मी को देखते हुए बोरिंग पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग उठी।

साथ ही होरलाडीह, लाल बंगला और डुमरी इलाके में जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने का मुद्दा भी जोर-शोर से रखा गया।
मेयर संजीव सिंह ने इन मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है।

इसके अलावा सभी वार्डों में सफाई मजदूरों की संख्या बढ़ाने,

दैनिक वेतन पर कार्यरत सहायक कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवा अवधि बढ़ाने और चापाकल मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी उठी।

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में बिचौलियों की भूमिका पर भी चिंता जताई गई,
जिस पर नगर आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए हैं।

बजट में विकास कार्यों के लिए DMFT फंड से ₹150 करोड़ की मांग की गई है।

वहीं राज्य सरकार से भी विभिन्न मदों में फंड की मांग रखी गई है—
▪️ ₹130 करोड़ नागरिक सुविधाओं के लिए
▪️ ₹90 करोड़ सड़कों के लिए
▪️ ₹50 करोड़ ड्रेनेज सिस्टम के लिए
▪️ ₹35 करोड़ पार्क और खेल विकास के लिए
▪️ ₹10 करोड़ लाइटिंग के लिए

इसके अलावा अमृत योजना के तहत ₹14 करोड़ और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ₹24 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular