25.9 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

एक्शन मोड में बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी, अब तक 400 अपराधियों की पहचान – जरूरत पड़ने पर चलेगा बुलडोज़र…

पटना: बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई बड़े फैसलों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 400 से अधिक कुख्यात अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर कभी भी बुलडोज़र एक्शन या संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई सुशासन की व्यवस्था को और भी सख्त, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जाएगा।

स्कूल–कॉलेजों के आसपास विशेष पुलिस बल तैनात होगा

गृह मंत्री ने बताया कि बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों के आसपास विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने कहा—
“लड़कियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

जेल सुधार: बाहरी खाना डॉक्टर की अनुमति से ही

उन्होंने जेल व्यवस्था में भी सुधार की घोषणा की। अब—किसी भी कैदी के लिए बाहरी भोजन तभी जाएगा, जब जेल डॉक्टर इसे आवश्यक मानकर अनुमति दें

यह कदम जेलों में होने वाली कथित विशेष सुविधाओं और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।

सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा वालों पर कार्रवाई

सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर—अभद्र भाषा, गाली-गलौज, और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस: संपत्ति जब्ती और बुलडोज़र कार्रवाई

गृह मंत्री ने कहा—“अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कोर्ट के आदेश पर उनकी संपत्ति भी ज़ब्त की जाएगी और उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चलाया जाएगा। अभी तक 400 माफियाओं की पहचान की जा चुकी है।”

 

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular