31.7 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

निकाय चुनाव में देरी को लेकर बीजेपी का चिरकुंडा में प्रदर्शन…

निरसा:झारखंड में नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चुनाव की तिथि घोषित न होने और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की संभावित मंशा को लेकर भाजपा सवाल खड़े कर रही है। इसी को लेकर निरसा विधानसभा अंतर्गत चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय के सामने भाजपा ने एक दिवसीय धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराए जाएं और बैलेट पेपर की बजाय ईवीएम का इस्तेमाल किया जाए।
इस मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कोशिश सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करती है।

नगर निकाय चुनाव की तिथि में हो रही देरी और सरकार की चुप्पी से राज्य की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। धरना प्रदर्शन में ग्रामीण जिला अध्यक्ष धनश्याम ग्रोवर, निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, तारा देवी, दशरथ साव, डब्लू बाउरी, जयप्रकाश सिंह, प्रशांत बनर्जी, विजय सिंह, अमरनाथ साव, अरविंद सिन्हा सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी।

spot_img
Video thumbnail
.
03:29
Video thumbnail
.
03:58
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular