35.9 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी व हेमंत सोरेन का पुतला दहन…

निरसा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा चिरकुंडा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की सुबह निरसा विधानसभा के चिरकुंडा स्थित सहित चौक के समीप विरोध प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिलाओं को आरक्षण देने की दिशा में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि संजय ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हरि कुमार एवं भाजपा नेत्रियों ने कहा कि देश में महिलाओं के सम्मान की बात सभी राजनीतिक दल करते हैं, लेकिन जब उन्हें वास्तविक अधिकार देने की बात आती है तो कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और वाम दलों सहित अन्य विपक्षी दलों का विरोध सामने आ जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने अपना दोहरा चरित्र उजागर कर दिया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में इस विधेयक को फिर से सदन में लाकर पारित कराया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में भाजपा के साथ खड़ी है।

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!