29.7 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

धनबाद में जाम से राहत की पहल: मेयर संजीव सिंह का सरायढेला में पैदल निरीक्षण, कई अहम फैसले…

धनबाद: धनबाद के सरायढेला क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर मेयर संजीव सिंह ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। तेज धूप के बावजूद उन्होंने गुरुकृपा शोरूम से लेकर प्रगति नर्सिंग होम तक पैदल निरीक्षण किया और जाम की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

इस दौरान नगर निगम और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें जाम से निजात दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि स्टील गेट से कोयला नगर की ओर जाने वाले मोड़ को बंद किया जाएगा, ताकि अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके।

इसके साथ ही, यातायात को सुगम बनाने के लिए गुरुकृपा शोरूम और प्रगति नर्सिंग होम के पास यू-टर्न बनाए जाएंगे। वहीं, रणधीर वर्मा चौक से बिग बाजार तक सड़क के बीच डिवाइडर बनाने की योजना भी तय की गई है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर हो सके।

मेयर संजीव सिंह ने साफ कहा कि धनबाद को जाम मुक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है और आने वाले समय में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, कार्यपालक अभियंता और ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular