24.9 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

पत्रकारों पर हमले के खिलाफ धनबाद में उबाल: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर कार्रवाई की मांग तेज…

धनबाद: धनबाद में पत्रकारों पर हमले के विरोध में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के खिलाफ जिलेभर के पत्रकार सड़कों पर उतर आए।

शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद प्रेस क्लब, कतरास प्रेस क्लब और निरसा समेत विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकारों ने एकजुट होकर एक दिवसीय धरना और जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया और स्वास्थ्य मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और दोषी समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि जहां अन्य वर्गों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाते हैं, वहीं पत्रकारों की सुरक्षा को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी को लेकर ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ लागू करने की भी मांग की गई।

धरना प्रदर्शन के बाद पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में जिलेभर के कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ JPSC से भी मांगा जवाब...
00:47
Video thumbnail
परीक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत देवेंद्र नाथ महतो नेमरा से की,शिबू सोरेन को नमन कर निकल पड़ा कारवा...
00:40
Video thumbnail
धनबाद
05:40
Video thumbnail
अब धनबाद SSP कार्यालय का लुक देख कर रह जाएंगी आंखें खुली की खुली,IG शैलेन्द्र कु.सिन्हा ने आज ही
01:51
Video thumbnail
निरसा में खुलेआम दबंगई,दुकानदार को पिट पीट,कर किया घा,यल....
01:53
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16
Video thumbnail
JPSC JSSC परीक्षा सुधार यात्रा को ले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा आने से पूर्व ग्रामीणों ने
00:48
Video thumbnail
देवेंद्र नाथ महतो के विरोध में नेमरा के ग्रामीण हुए लामबंद,गांव में नही घुसने देने की कही बात...
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular