25 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

रांची से लापता भाई-बहन रामगढ़ से बरामद एक युवक-युवती गिरफ्तार, बच्चों को बेचने की थी साजिश…

रांची: रांची से दो जनवरी को लापता हुए अंश और अंशिका को रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर स्थित अहमदनगर इलाके से बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद निवासी 25 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय युवती पिछले 10 दिनों से यहां किराए के मकान में रह रहे थे।
दोनों ने मकान मालकिन को खुद को पति-पत्नी बताया था और कहा था कि बच्चे उन्हीं के हैं।
मकान मालकिन ने आधार कार्ड देखने और ठंड के मौसम को देखते हुए मानवीय आधार पर कमरा किराए पर दिया था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी दंपती धुर्वा के शालीमार बाजार और आसपास के इलाकों में बैलून बेचने के बहाने घूम-घूम कर बच्चों की रेकी करता था।
मौका पाकर दोनों बच्चों को चोरी कर लिया गया और बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी थी।

बच्चों के लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हुए।
सूचना मिलने पर बुधवार अहले सुबह चितरपुर के अहमदनगर इलाके में छापेमारी कर बच्चों को बरामद किया गया।
इसके बाद रजरप्पा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

“धुर्वा, रांची से लापता दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
बच्चों को यहां कैसे लाया गया और आरोपियों की मंशा क्या थी, इसकी गहन जांच की जा रही है।”

spot_img
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular