धनबाद: नगर निकाय चुनाव के तहत चंद्रशेखर अग्रवाल ने महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र समर्पित किया।
नामांकन के दौरान समर्थकों की मौजूदगी रही और चुनावी माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। अब नामांकन पत्रों की जांच और आगे की चुनावी प्रक्रिया निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।






















