28 C
Jharkhand
Saturday, July 25, 2026

देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार…

देवघर: अपराध नियंत्रण को लेकर देवघर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस कप्तान सौरभ को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गश्ती दल का गठन कर संदिग्ध इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

तलाशी में हथियार बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया।
कुख्यात अपराधी के गैंग से जुड़े होने की कबूलियत
पुलिस की सख्त पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे देवघर के कुख्यात मृतक अपराधी बाबा परिहस्त के गैंग से जुड़े रहे हैं और पुराने नेटवर्क के सहारे फिर से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

एसपी का सख्त संदेश

पुलिस कप्तान सौरभ ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में किसी भी सूरत में अपराध और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने वालों और संगठित अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। एसपी ने कहा कि देवघर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और जिले की शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular