29.5 C
Jharkhand
Monday, October 12, 2026

Chapra Murder Case: छपरा हवाई अड्डा परिसर में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, सचिन कुमार के रूप में हुई पहचान

Chapra Murder Case, छपरा। शहर के पुलिस लाइन से सटे हवाई अड्डा परिसर में बीती रात एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। वह छपरा के गांधी चौक स्थित एक मिठाई कारखाने में काम करता था। जानकारी के अनुसार, सचिन रात में अपने एक साथी के साथ टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बाद में हवाई अड्डा परिसर में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

हवाई अड्डा परिसर में मिला युवक का शव

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या पत्थर से कूचकर किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Seva Jyoti Yatra Chapra: छपरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने लिया हिस्सा

FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, खून लगे कपड़े और अन्य सामान बरामद किए हैं। इन वस्तुओं की जांच के आधार पर पुलिस हत्या से जुड़े सुराग तलाश रही है।

यह भी पढ़ें: Seva Jyoti Yatra Chapra: छपरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने लिया हिस्सा

हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सचिन कुमार की हत्या किस वजह से की गई और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे। मृतक के साथ रात में मौजूद साथी से भी पूछताछ किए जाने की संभावना है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर सकती है, ताकि घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ा जा सके।

जल्द मामले का खुलासा करने का दावा

सारण के एसएसपी रौशन कुमार ने मामले का जल्द उद्भेदन करने की बात कही है। पुलिस हत्या के कारणों, घटनाक्रम और संदिग्ध आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों के स्पष्ट होने की उम्मीद है।

spot_img
Video thumbnail
दुर्गापूजा से पूर्व गयापुल अंडरपास को लेकर निरीक्षण के दोरान धनबाद DC ने दिया यह निर्देश...
02:55
Video thumbnail
दुर्गापूजा को लेकर सड़क पर SSP,ट्रैफिक नियमो के साथ लें पूजा का आनंद...
01:23
Video thumbnail
अभिजीत दीपके और CJP के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की सफाई...
03:46
Video thumbnail
अगर चुनाव जिताने में SIR की भूमिका, तो कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि दें इस्तीफा: चिराग पासवान
01:28
Video thumbnail
बरवाअड्डा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मा,री टक्कर,फिर हुआ मुआवजे के लिए NH 19 पर सड़क जाम...
01:51
Video thumbnail
धनबाद में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम लगभग जीरो,दुर्गापूजा को ले क्राइम मीटिंग में थानेदारों को मिला निर्देश
05:14
Video thumbnail
ब्राह्मण समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह,110 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित,संस्कार देने पर फोकस...
02:14
Video thumbnail
क्या हुआ जब BBMKU कैंपस में Dr. जयराम महतो और राज सिन्हा की नजरें एक दूसरे से मिली..?
00:46
Video thumbnail
विधायक जयराम से डॉ जयराम बनने पर धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने ऐसे दी शुभकामनाएं...
02:29
Video thumbnail
फिर बढी सांसद ढुलू महतो और डॉ जयराम महतो में तल्खी,कहा संसदीय कार्य प्रणाली सीखिए..!
00:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular