22.1 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

चिरकुण्डा नगर परिषद चुनाव: दोपहर 12 बजे तक लगभग 50% मतदान, शांतिपूर्ण तरीके से जारी मतदान प्रक्रिया…

चिरकुण्डा: चिरकुण्डा नगर परिषद के 42 बूथों पर 21 वार्डों के लिए हो रहे चुनाव में दोपहर 12 बजे तक लगभग 50% मतदान होने के आसार हैं। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा-माले) के अध्यक्ष प्रत्याशी शुक्ला राय ने मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जनता में बदलाव की स्पष्ट इच्छा दिखाई दे रही है और लोग विकास, पारदर्शिता एवं जनहित के मुद्दों पर मतदान कर रहे हैं।
शुक्ला राय ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान में सहयोग देना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।

वहीं अन्य प्रत्याशियों ने भी मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

spot_img
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को लेकर चरम सीमा पर पहुंची राजनीति,अब चलेगा बुलडोजर या बचेगा आशियाना...
06:13
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular