38.9 C
Jharkhand
Thursday, June 25, 2026

कोयला चोरी और अवैध खनन को लेकर गरमाया मुद्दा, CISF और BCCL पर गंभीर आरोप…

नागरिक मंच की प्रेस वार्ता में बोले शारदा सिंह और विजय झा – “अब देश की संपत्ति की रक्षा हमें खुद करनी होगी”

IMG 20250919 WA0038

कतरास(DHANBAD):कतरास स्थित भारतीय क्लब में नागरिक मंच के बैनर तले आयोजित प्रेस वार्ता में कोयलांचल में हो रहे अवैध कोयला खनन, भू-धंसान और BCCL-CISF की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए।

इस मौके पर धनबाद जिला परिषद की चेयरमैन शारदा सिंह और पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा विशेष रूप से मौजूद रहे।

शारदा सिंह – “कोयला चोरी अब आम जनजीवन का हिस्सा बन चुकी है”

शारदा सिंह ने कतरास क्षेत्र में कोयला चोरी की गंभीरता पर बोलते हुए कहा:

“कतरास के लोगों के लिए कोयला चोरी कोई नई बात नहीं है। यह अब आम जनजीवन का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन इससे सबसे ज़्यादा नुकसान निर्दोष लोगों को हो रहा है, जिनकी जान भूधसान की घटनाओं में जा रही है।”

विजय झा का CISF और BCCL पर बड़ा हमला

वहीं पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा ने BCCL और CISF पर तीखा हमला बोलते हुए कहा:

“यह अवैध माइनिंग पूरी तरह BCCL की लापरवाही और CISF की मिलीभगत का नतीजा है। जहां CISF की तैनाती है, वहीं खुलेआम कोयला चोरी हो रही है। BCCL हर महीने CISF पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च करती है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है।”

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि:

“टाटा का कार्यक्षेत्र ठीक बगल में है, लेकिन वहां एक छटाक कोयला भी चोरी नहीं होता। इससे साफ जाहिर है कि अगर व्यवस्था मजबूत हो, तो चोरी नहीं होती – दोष पूरी व्यवस्था का है।”

नारा – “CISF हटाओ, BCCL बचाओ”

प्रेस वार्ता के दौरान मंच से नारा भी दिया गया –
“CISF हटाओ, BCCL बचाओ”,
जिससे माहौल में आक्रोश और रोष साफ झलक रहा था।

वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अब समय आ गया है जब देश की संपत्ति की रक्षा जनता को खुद करनी होगी, क्योंकि जिम्मेदार एजेंसियां पूरी तरह से फेल साबित हो रही हैं।

21 सितंबर को कतरास में बड़ी सभा, सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि

नागरिक मंच ने प्रेस वार्ता के दौरान ऐलान किया कि 21 सितंबर को जमशेदपुर पश्चिमी के जदयू विधायक सरयू राय कतरास आएंगे। उनके नेतृत्व में कोयला चोरी और अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी।

मंच ने आम लोगों से अपील की है कि इस आंदोलन से जुड़ें और बड़ी संख्या में सभा में शामिल हों, ताकि कोयलांचल की ज़मीन, जीवन और संपत्ति को बचाया जा सके।

spot_img
Video thumbnail
अब बैंक मोड़ में सड़क पर गाड़ी लगाने की आवश्यकता नही DMC मॉल दे रही है फ्री पार्किंग की सुविधा...!
02:36
Video thumbnail
धनबाद ट्रैफिक पुलिस की DRM चौक पर तगड़ा वाहन जांच अभियान,अगर कागजात और हेलमेट नही है तो चालान कटना तय
01:46
Video thumbnail
Venezuela में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही,कई इमारत क्षतिग्रस्त तो कुछ जमींदोज..!
00:09
Video thumbnail
11 scopes इम्पैक्ट:धनबाद के इस वार्ड में शुरू हुई सड़क एवं नाले की जीर्णोद्धार..!
04:17
Video thumbnail
रात 12 बजे टुंडी से बेख़ौफ़ वापस लौट आते हैं तो वह रघुवर दास की देन है कांग्रेस JMM की नही:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
राहुल मोदी जी के समय में कश्मीर तक पद यात्रा कर पाएं जो नेहरू इंदिरा के समय संभव नही था:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एसएसएलएनटी महाविद्यालय की छात्राओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
04:55
Video thumbnail
लखनऊ अ'ग्निकांड के बाद जागी धनबाद जिला प्रशासन,कई कोचिंग संस्थानों की जांच के बाद चार को किया सील..!
03:46
Video thumbnail
झरिया के सत्यनारायण मंदिर में चोरी, खिड़की तोड़ पीतल के बर्तन और 3 सीलिंग फैन ले उड़े चोर..!
01:45
Video thumbnail
धनबाद:इस प्रखंड में 300 वर्ष पुराने श्री जगरनाथ मंदिर में 60 वर्षों के बाद निकलेगी भव्य रथ यात्रा!
01:59

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!