धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र से है। यहां पंडराबेजड़ा उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे पूर्वी टुंडी के अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल।
निरीक्षण के दौरान बच्चों से किए गए कई छोटे-छोटे सवालों का उत्तर देने में बच्चे असमर्थ पाए गए। उदाहरण के तौर पर, कुछ बच्चों को यह भी नहीं पता था कि राज्य के मुख्यमंत्री का नाम क्या है या 6+9 कितना होता है।
इस विद्यालय में कुल 272 छात्र नामांकित हैं, लेकिन केवल 6 शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या यह रही कि कई बच्चे यूनिफॉर्म में भी नहीं थे।
विद्यालय में प्रथम से अष्टम कक्षा तक बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, लेकिन निरीक्षण में पता चला कि षष्ठम और सप्तम कक्षा के बच्चे सात का पहाड़ा और सात दिनों के नाम भी नहीं बता पाए।
इस स्थिति से सवाल उठता है कि कैसे सरकारी विद्यालय में बच्चे पर्याप्त शिक्षा ग्रहण कर पाते हैं और क्या शिक्षक बच्चों को सही ढंग से पढ़ा रहे हैं। गरीब बच्चों का भविष्य इस तरह की शिक्षा व्यवस्था में अंधकारमय नजर आ रहा है।





















