33.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

हजारीबाग: अवैध कोयला लोड ट्रक पकड़ने पर कोल माफिया डब्बू सिंह ने की फायरिंग, वनकर्मी बाल-बाल बचे

लुरंगा वन क्षेत्र में घातक हमला, सरकारी बोलेरो पर चलाई गई गोलियां, 40 हथियारबंद लोगों ने किया हमला

हजारीबाग: लुरंगा सुरक्षित वन क्षेत्र में सोमवार रात एक अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़े जाने के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। कोयला माफिया डब्बू सिंह उर्फ गंगासागर सिंह, निवासी नया मोड़, कुजू (रामगढ़), ने अपने दर्जनों हथियारबंद साथियों के साथ वन कर्मियों पर जानलेवा हमला और फायरिंग की।

इस गंभीर घटना को लेकर मंगलवार को उरीमारी थाना में बड़कागांव प्रक्षेत्र के उप वन परिसर पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वन कर्मियों पर हमला, सरकारी वाहन को बनाया निशाना

शिकायत के अनुसार, सोमवार रात लगभग 8:30 बजे, वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि लुरंगा वन क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला लोड कर ट्रक से बाहर भेजा जा रहा है सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची, जहां एक ट्रक (JH02AH0358) को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

कुछ ही देर में एक अल्टो कार में सवार पांच लोग, लोहे की रॉड और लाठी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और वन कर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इसके बाद डब्बू सिंह, महेंद्र प्रसाद (गिद्दी निवासी) और उनके 35–40 हथियारबंद साथी स्कॉर्पियो, थार और दर्जनों बाइक पर सवार होकर पहुंचे

डब्बू सिंह ने हथियार लहराते हुए कहा – “मेरी गाड़ी को रोकने की किसकी हिम्मत हुई? सबको जान से मार देंगे!”

चार से पांच राउंड फायरिंग, सरकारी बोलेरो को लगी गोली

स्थिति जानलेवा होती देख वन कर्मी सरकारी बोलेरो से मौके से निकलने लगे, तभी डब्बू सिंह ने पीछे से चार से पांच राउंड फायरिंग की। दो गोलियां वन विभाग की बोलेरो के पिछले हिस्से में लगीं। वन कर्मी किसी तरह जान बचाकर बड़कागांव रेंज कार्यालय पहुंचे।

यह भी पढ़े : भारत ने तुर्की के सरकारी मीडिया चैनल TRT वर्ल्ड पर लगाया प्रतिबंध

प्रशासन पर उठे सवाल, कोल माफिया का बढ़ता दुस्साहस

यह घटना झारखंड में अवैध कोयला खनन के बढ़ते प्रभाव और कोल माफियाओं की बढ़ती हिम्मत को दर्शाती है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!