28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

क्राइम स्पेशल ब्रांच के ASI व पत्नी पर कोयला चोरों का हमला, इलाके में हड़कंप…

झरिया: केंदुआडीह थाना क्षेत्र के शिमलाबहाल स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम के पास कोयला चोरों का दुस्साहस देखने को मिला, जहां क्राइम स्पेशल ब्रांच के एएसआई अनुज कुमार और उनकी पत्नी काजल कुमारी को कोयला चोरों ने बेरहमी से पीट दिया।मिली जानकारी के अनुसार, ऐना कोलियरी से बीएनआर कोयला ट्रांसपोर्टिंग के दौरान सक्रिय कोयला चोर हाईवा वाहनों को रोककर खुलेआम कोयला उतार रहे थे। इसी दौरान एएसआई अनुज कुमार वहां पहुंचे, जिसके बाद कोयला चोरों ने उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि पत्नी के सामने ही अपराधी एएसआई की जमकर पिटाई करते रहे।

जब उनकी पत्नी काजल कुमारी बचाव के लिए आगे आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और मारपीट की।घटना की सूचना मिलते ही क्राइम स्पेशल ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं सवाल उठ रहा है कि जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग पर दिन-रात कोयला चोरी का खेल खुलेआम चलता है और राहगीरों के सामने ही हाईवा रोककर कोयला उतार लिया जाता है।पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।

 

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular