24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

शहीद गुरुदास चटर्जी के 26वें शहादत दिवस को भव्य बनाने को लेकर भाकपा माले ने की अहम बैठक…

निरसा: शहीद कॉमरेड गुरुदास चटर्जी की याद में उनकी 26वीं शहादत दिवस को भव्य और सार्थक रूप देने के लिए भाकपा माले ने बुधवार को निरसा स्थित गुरुदास भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि 14 अप्रैल को शहीद गुरुदास चटर्जी की शहादत स्थली देवली में हजारों की संख्या में लोग रैली के रूप में पहुंचेंगे। गरीबों, मजदूरों और किसानों के इस प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए धनबाद, निरसा के अलावा गोविंदपुर, बलियापुर, सिंदरी, टुंडी, तोपचांची, गोमो, कतरास, बाघमारा, चास, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों से भारी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन देवली पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व सदस्य वर्तमान में गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। हर गांव में बैठकें आयोजित कर लोगों से अपील की जा रही है कि वे शहीद गुरुदास चटर्जी की शहादत स्थली देवली अवश्य पहुंचें और अपने इस सच्चे योद्धा को नमन करें।
समारोह में पूर्व विधायक आनंद महतो, सिंदरी विधायक बबलू महतो, बगोदर पूर्व विधायक विनोद सिंह, आरा सांसद कामरेड सुदामा प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे।

भाकपा माले के जिला सदस्य मनु सिंह ने भावुक होते हुए याद दिलाया कि 14 अप्रैल 2000 को धनबाद से निरसा लौटते समय गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड देवली के समीप कोयला माफियाओं ने दिनदहाड़े शहीद गुरुदास चटर्जी पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। उन्होंने अपने पूरे जीवन में गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों के लिए अटूट संघर्ष किया। भ्रष्टाचार, माफिया राज और जनता के जल-जंगल-जमीन पर हो रहे लूट के खिलाफ उन्होंने कभी समझौता नहीं किया।

बैठक में मुख्य रूप से भाकपा माले के प्रखंड सचिव टूटून मुखर्जी, वरिष्ठ नेता जनार्दन प्रसाद, हरेंद्र सिंह, भाकपा माले के मीडिया प्रभारी मन्नू सिंह, गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन की मीडिया प्रभारी प्रभु सिंह, दीपक मोदी, राजेश मुखर्जी, शेख अतिकूल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular