25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धर्मनगर में जमीन व घरों में दरार, मेयर,विधायक ने लिया जायजा, प्रभावित परिवारों को बेलगढ़िया शिफ्ट करने की तैयारी…

झरिया: झरिया के चौथाई कुल्ही स्थित धनबाद–सिंदरी मुख्य मार्ग के समीप धर्मनगर क्षेत्र में अचानक घरों और जमीन में दरार पड़ने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मेयर संजीव सिंह, विधायक रागिनी सिंह, झरिया सीओ एवं बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और हालात की जानकारी ली। मौके पर पीड़ित परिवारों में प्रशासन और प्रबंधन के प्रति नाराजगी भी देखी गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 10 घर प्रभावित हुए हैं, जिससे कई परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।निरीक्षण के दौरान मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह ने बीसीसीएल अधिकारियों के साथ वार्ता कर प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि प्रभावित परिवारों को बेलगढ़िया में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा।मेयर संजीव सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र पूर्व में खनन क्षेत्र रहा है और यहां के लोग करीब 50 वर्षों से निवास कर रहे हैं। पुराने खनन क्षेत्र की खोखली जमीन के कारण इस प्रकार की स्थिति दोबारा उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।वहीं विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बरसात से पहले ही बीसीसीएल को खतरनाक क्षेत्र में रह रहे परिवारों की पहचान कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित स्थान पर बसाने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई बड़ी घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी बीसीसीएल और जिला प्रशासन की होगी।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular