18.4 C
Jharkhand
Wednesday, November 11, 2026

मुस्कान हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर, युवाओं की उमड़ी भीड़….

जामताड़ा: जामताड़ा के पोसोई स्थित मुस्कान हॉस्पिटल द्वारा स्थानीय ब्लड बैंक में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानवता और समाज सेवा की भावना से लगाए गए इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही आयोजन स्थल पर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। रजाउल अंसारी, हाशिम अंसारी, रफीक अंसारी समेत कई युवाओं ने बताया कि ऐसे शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं, क्योंकि जरूरत पड़ने पर किसी मरीज की जान बचाने में रक्तदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इसे नियमित रूप से किया जाना चाहिए।”

कई नए रक्तदाताओं ने भी पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा की दिशा में कदम बढ़ाया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और सकारात्मकता का माहौल बना रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मुस्कान हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ऐसे शिविर कम देखने को मिलते हैं, जबकि इससे न सिर्फ जागरूकता बढ़ती है, बल्कि ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता भी सुनिश्चित होती है।

अस्पताल प्रबंधक सद्दाम अंसारी और आरिफ हुसैन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी न झेलनी पड़े।

ब्लड बैंक की ओर से भी मुस्कान हॉस्पिटल और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि हर यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचाने में मददगार होता है, इसलिए ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।

पोसोई स्थित मुस्कान हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर सफल रहा और दर्जनों युवाओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी बताती है कि समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर में एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण अपडेट:5KM लंबी महाजाम,कच्चा माल ले जाने वाले ड्राईवर परेशान.
04:23
Video thumbnail
धनबाद में अपराधियों पर SSP प्रभात कुमार का शिकंजा,गत माह 483 कांडो का निष्पादन,0.5करोड़ ट्रैफिक चालान
05:16
Video thumbnail
वासेपुर में नए रंगदारों की खैर नहीं!SSP प्रभात कुमार की दो टूक चेतावनी,कहा जो रंगदारी करेगा भुगतेगा!
00:19
Video thumbnail
छठ महापर्व को लेकर धनबाद SSP का थानेदारों को निर्देश:व्रतियों/श्रद्धालुओं से व्यवहार रखें मधुर
01:42
Video thumbnail
JMM नेता H. चौहान और पुलिसकर्मियों के बीच हुई घटना के वायरल वीडियो पर धनबाद SSP का आया बयान...!
00:29
Video thumbnail
मेरे बच्चे को जीवित कर दो उसको इस हालत में कैसे ले जाएंगे एक मां की बेबसी सुनिए
00:30
Video thumbnail
ईलाज के दौरान ऐसा क्या हुआ कि हो गया बवाल,परिजनों का आरोप शिवम अस्पताल है या जल्लाद!
04:02
Video thumbnail
🚨 इसरी में जमुनिया नदी की बदहाल स्थिति! आखिर नदी को नाले में किसने तब्दील कर दिया?
03:31
Video thumbnail
दिमागी नक्सली पर पीएम मोदी के बयान को ले क्या कहा तेजस्वी ने जरूर सुनिए...#TejashwiYadav
00:22
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर में होटल कारोबारी से मारपीट,छिनतई, रंगदारी मांगने का आरोप,पुलिस CCTV जांच में जुटी
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular