34.5 C
Jharkhand
Wednesday, March 25, 2026

दाऊद इब्राहिम ने भोपाल तक फैलाया नशीली दवाओं का काला कारोबार, छापेमारी से खुले बड़े राज…

मध्य प्रदेश: भोपाल के बाहरी इलाके के जगदीशपुरा गांव में एक ऐसे राज से पर्दा उठा है, जिससे मध्य प्रदेश पुलिस सकते में है। कुख्यात डॉन दाऊद इब्राहिम ने अपने नशे का काला कारोबार भोपाल तक फैला दिया है।

जगदीशपुरा के मकान नंबर 11 में जांचकर्ताओं को करोड़ों रुपए की सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री मिली। इसे दाऊद इब्राहिम के सबसे कुख्यात गुर्गों में से एक सलीम डोला इस्माइल चला रहा था।

DRI की छापेमारी में खुली मेफेड्रोन फैक्ट्री की पोल

16 अगस्त को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने जगदीशपुरा में छापेमारी की थी। इस दौरान सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री से 61.20kg तरल मेफेड्रोन (एमडी) मिला। इसकी कीमत 92 करोड़ रुपए थी। इसके साथ ही 541kg से ज्यादा कच्चा रसायन मिला। इससे पता चला कि कैसे दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी के जाल मध्य प्रदेश में गहराई तक फैले हैं।

भारत में मेफेड्रोन बना रहा दाऊद इब्राहिम

खुफिया एजेंसियों का मानना ​​है कि दाऊद इब्राहिम, सलीम डोला इस्माइल और उम्मेद-उर-रहमान पाकिस्तान और दुबई से फंड जुटाकर भारत में मेफेड्रोन बना रहे हैं। इसकी तस्करी कर रहे हैं। इस ड्रग को आमतौर पर म्याऊ-म्याऊ” के नाम से जाना जाता है। सलीम डोला कभी तस्कर इकबाल मिर्ची का भरोसेमंद साथी था। वह मुंबई और गुजरात में डी-कंपनी के पुराने संबंधों का इस्तेमाल कर तुर्की से इस नेटवर्क को चला रहा है। उसका भतीजा मुस्तफा कुब्बावाला उसका दाहिना हाथ है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

जगदीशपुरा की फैक्ट्री में मिली औद्योगिक स्तर की मिक्सिंग मशीनें

जगदीशपुरा स्थित इस फैक्ट्री में औद्योगिक स्तर की मिक्सिंग मशीनें, रासायनिक रिएक्टर और तापमान नियंत्रित चैंबर मिले। इस फैक्ट्री का संचालन अशोकनगर निवासी फैसल कुरैशी कर रहा था। उसने गुजरात में ट्रेनिंग ली है और फार्मेसी में डिप्लोमा किया है। विदिशा निवासी रज्जाक खान उसकी मदद कर रहा था।

सलीम डोला के आदेश पर मिनी ट्रकों में भरकर भेजे गए केमिकल

सलीम डोला के आदेश पर भिवंडी और ठाणे से मिनी ट्रकों में भरकर मेथिलीन डाइक्लोराइड, एसीटोन, मोनोमेथिलमाइन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, 2-ब्रोमो जैसे केमिकल आए थे। आरोपियों ने कबूल किया है कि 400kg केमिकल मुंबई से भोपाल पहले ही भेजे जा चुके थे। मास्टरमाइंड ने स्थानीय निवासियों को भी इसमें शामिल कर लिया था। अजहरुद्दीन इदरीसी को अंजुर फाटा (भिवंडी) से खेप उठाकर मध्य प्रदेश भोपाल पहुंचाने के लिए पैसे देने का वादा किया गया था।

जिस घर में अवैध फैक्ट्री मिली वह सात साल तक वीरान पड़ा रहा। 14 अगस्त को छापे से दो दिन पहले नियमित जांचों को दरकिनार करते हुए यहां कुछ ही घंटों में बिजली का मीटर लगा दिया गया। अधिकारियों को शक है कि इसके लिए रिश्वत दिए गए। इसके बिना इतनी बड़ी ड्रग लैब बिना पकड़े नहीं चल सकती थी।

spot_img
Video thumbnail
धुरंधर 2 की सफलता के बाद अभिनेता आर. माधवन ने सिगरेट को लेकर उठे सवाल पर क्या कहा सुनिए....
02:09
Video thumbnail
आगामी 30 मार्च को गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित झामुमो के 53वें स्थापना दिवस
02:11
Video thumbnail
नाबार्ड प्रायोजित रंगामाटी ग्रामीण हाट का किया गया उद्घाटन।
04:21
Video thumbnail
चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचल गामी भगवान भाष्कर को व्रतियों ने अर्घ्य दे मांगी आशीष...
02:01
Video thumbnail
झरिया में चैती छठ पर्व के तीसरे दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला
01:25
Video thumbnail
विधाता ने अपना काम कर दिया अब विधायिका की बारी है,धार्मिक क'ट्टरता देश के लिए बड़ा खतरा:जयराम महतो...
01:41
Video thumbnail
जंगल महल ग्रेटर झारखंड के हिस्सा,सिर्फ संवैधानिक रूप से बंगाल,उन्ही इलाकों में लड़ेंगे चुनाव:जयराम...
01:53
Video thumbnail
CM हर पंचायत में 10 चापाकल नही दे पा रहे हैं तो कैसे माने लें की राज्य ठीक से चला पा रहे हैं:जयराम
00:27
Video thumbnail
क्या झारखंड की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर, टाईगर जयराम महतो की भविष्यवाणी सुनिए...
07:10
Video thumbnail
धर्म के मुद्दे पर टाइगर जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कुछ ईस तरह से घेरा...
00:27

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!