27.1 C
Jharkhand
Friday, October 9, 2026

Delhi Riyadh Air India Flight: रियाद जा रही Air India फ्लाइट अचानक दिल्ली लौटी, 10 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द

हूती हमले के बाद दिल्ली लौटाई गई Air India की फ्लाइट

Delhi Riyadh Air India Flight: सऊदी अरब में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई ठिकानों पर हुए हमलों के बाद सुरक्षा स्थिति को देखते हुए दिल्ली से रियाद जा रही Air India की फ्लाइट AI2243 को वापस दिल्ली मोड़ दिया गया। फ्लाइट दिल्ली से रवाना होने के बाद गुजरात के ऊपर से होते हुए दक्षिण दिशा में अरब सागर के ऊपर पहुंची थी। इसके बाद पायलटों ने विमान को वापस मोड़ने का फैसला लिया और फ्लाइट दिल्ली की ओर लौट गई।

10 अक्टूबर तक रियाद की उड़ानें रद्द

सुरक्षा स्थिति को देखते हुए Air India, IndiGo और Air India Express ने रियाद जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को 10 अक्टूबर तक रद्द करने की घोषणा की है। एयरलाइंस के मुताबिक, प्रभावित यात्रियों को टिकट की पूरी रकम वापस की जाएगी। यात्रियों को उड़ानों की स्थिति को लेकर एयरलाइन की ओर से जारी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

सऊदी अरब की मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, जरूरत के अनुसार घर के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों की ओर से आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। भारतीय नागरिकों से यह भी कहा गया है कि वे मौजूदा घटनाओं से जुड़े वीडियो या समाचार को आगे न फैलाएं और न ही दोबारा पोस्ट करें। भारतीय दूतावास के अनुसार रियाद स्थित दूतावास, जेद्दा स्थित कॉन्सुलेट और VFS की आउटसोर्स्ड सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। जरूरत पड़ने पर आगे भी अपडेट और एडवाइजरी जारी की जाएगी। प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र (PBSK) की 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन 8002471234 भी उपलब्ध है।

किंग खालिद एयरपोर्ट पर हमले के बाद बंद हुआ एयरपोर्ट

रियाद में लगातार धमाकों के बीच किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ। फ्लाइट-ट्रैकिंग सर्विस के अनुसार, घटना के बाद एयरपोर्ट को फिर से बंद कर दिया गया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और कम से कम आठ लोग घायल हुए। हमले की जिम्मेदारी हूतियों ने ली है।

यह भी पढ़ें: Chhapra Khaira School Bolero Accident: खैरा में दर्दनाक हादसा, स्कूल की गाड़ी से कुचलकर 7 वर्षीय मयंक की मौत; सड़क पर उतरे ग्रामीण

भारत ने सऊदी अरब पर हमलों की निंदा की

भारत ने रियाद के आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमलों की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। भारत ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सऊदी अरब की जनता और सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है।

spot_img
Video thumbnail
*जयराम महतो नहीं अब विधायक Dr जयराम महतो...PHD इन English,राज्यपाल के हाथ से मिली डिग्री*
00:15
Video thumbnail
जयराम महतो नहीं अब विधायक Dr जयराम महतो...PHD इन English,राज्यपाल के हाथ से मिली डिग्री....
00:15
Video thumbnail
गुरुजी के संघषों में उन्होंने साथ दिया,सुनिए CM की मां को अंतिम जोहार के बाद डॉ. जयराम ने क्या कहा.
01:07
Video thumbnail
पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी पहुंचे नेमरा,CM हेमंत से मिल बढ़ाया ढाढ़स,रूपी सोरेन को दी श्रधांजलि
00:27
Video thumbnail
पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि..
07:02
Video thumbnail
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 75 वर्षीय नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, देश भर शोक की लहर
00:34
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular