26.5 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

एगारकुंड में पंभरवा मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना, सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने दिया समर्थन…

धनबाद: एगारकुंड प्रखंड अंतर्गत महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप पंभरवा मजदूरों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस धरना प्रदर्शन के समर्थन में सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय भी मौके पर पहुंचे और मजदूरों की समस्याओं को गंभीर बताया।

धरनास्थल पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि उन्हें आज भी बहुत कम मजदूरी पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ईसीएल मुगमा एरिया के विभिन्न कोलियरी क्षेत्रों में जैसे-जैसे मेन पावर की कमी आई, वैसे-वैसे पंभरवा मजदूरों को काम से हटाया गया। मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन की ओर से उन्हें यह कहकर हटाया गया कि फिलहाल उनकी जरूरत नहीं है और भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर बुलाया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में शामिल कई पंभरवा मजदूरों ने बताया कि उन्हें महीने में केवल 500 से 1000 रुपये तक की मजदूरी मिलती है, जो वर्तमान समय में जीवन यापन के लिए बेहद अपर्याप्त है।
मजदूरों की प्रमुख मांगों में मजदूरी में वृद्धि, 60 वर्ष से अधिक उम्र के मजदूरों का रिटायरमेंट, एकमुश्त भुगतान और पेंशन की सुविधा शुरू करना शामिल है। मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने मजदूरों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों और उच्च स्तर तक उठाएंगे, ताकि पंभरवा मजदूरों को उनका हक मिल सके।

spot_img
Video thumbnail
लाउडस्पीकर और DJ सम्प्रेषण का बड़ा साधन,इस पर बैन के ख़िलाफ़ विधानसभा में उठाऊंगा आवाज:जयराम महतो
01:00
Video thumbnail
ईमानदार अफसरों को जोहार है लेकिन संवैधानिक पदों पर बैठ कर जो जनता के साथ गलत कर रहे हैं उन्हें अब
00:43
Video thumbnail
विधायक जयराम महतो के एग्रेसिव रूख का अब राज सिन्हा ने भी कर दिया समर्थन...
00:38
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular