25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

भू अर्जन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा बैठक जामताड़ा में संपन्न….

उपायुक्त रवि आनंद ने दिए मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के सख्त निर्देश

जामताड़ा: जिला मुख्यालय में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न भू अर्जन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले में चल रही सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति का बारीकी से विश्लेषण किया गया बैठक में उपायुक्त ने रैयतों के मुआवजा भुगतान वाउचर कलेक्शन लंबित भुगतान एवं जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया

बैठक के दौरान रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक के पथ निर्माण परियोजना करमाटांड़ लहरजोरी पथ और आरओबी निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े अद्यतन प्रगति कार्य की समीक्षा की गई उपायुक्त ने इन परियोजनाओं से जुड़े सभी मौजों के रैयतों के लंबित मुआवजा भुगतान को शीघ्र निपटाने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि रैयतों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित कैंप का आयोजन कर भुगतान प्रक्रिया को तेज किया जाए

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परियोजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक कार्य निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए ताकि विकास कार्यों की गति में तेजी आए और जिले के लोगों को समय पर लाभ मिल सके

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल विक्की रविश मुर्मू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने और लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का सख्त निर्देश दिया गया

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular