
झारखंड:झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सुरक्षा बलों के अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
राज्य के DGP अनुराग गुप्ता ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नक्सलियों के पूर्ण सफाये का ऐलान किया है।
लुगु पहाड़, झुमरा और पारसनाथ क्षेत्र को अब नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है।
DGP ने जानकारी दी कि सुरक्षाबलों के ताजा ऑपरेशन में तीन टॉप नक्सली कमांडर मारे गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश – सेंट्रल कमेटी सदस्य, 1 करोड़ का इनामी
- रघुनाथ – 25 लाख का इनामी नक्सली
- बिरसेन – 10 लाख का इनामी माओवादी
ये सभी भाकपा (माओवादी) के सक्रिय सदस्य थे और वर्षों से सुरक्षा बलों की सूची में शामिल थे।
DGP अनुराग गुप्ता ने बताया कि साल 2025 के दौरान लगातार चलाए गए अभियान के कारण अब बोकारो और गिरिडीह जिले के पहाड़ी व नक्सल प्रभावित क्षेत्र पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुके हैं।
“हमने नक्सलियों के गढ़ समझे जाने वाले लुगु, झुमरा और पारसनाथ इलाकों को उनके प्रभाव से पूरी तरह से मुक्त कर दिया है। अब ये क्षेत्र आम लोगों की सुरक्षा और विकास के लिए तैयार हैं।”
DGP ने सभी बचे हुए नक्सलियों से अपील की है कि वे झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं और मुख्यधारा में लौटकर समाज की सेवा करें।
ऑपरेशन के दौरान घायल हुए दोनों जवान अब खतरे से बाहर हैं, यह भी एक राहत की खबर है।






















