

धनबाद: धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोयाबाद थाना क्षेत्र से 25 नवंबर की सुबह लगभग 6:30 बजे लूटी गई हाइवा को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में बिहार के गया जिले से बरामद कर लिया। कार्रवाई एसएसपी धनबाद के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने की।
ग्रामीण SP कपिल चौधरी ने बताया कि हाइवा संख्या JH10AP-1438 को अपराधियों ने चालक को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लूटा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि हाइवा गया जिले में छिपाई गई है। तुरंत कार्रवाई कर हाइवा बरामद की गई और अंतरराज्यीय हाइवा चोर गिरोह के दो सदस्यों, उज्ज्वल कुमार और राकेश कुमार सिंह, को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।






















