24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, धनबाद एयरपोर्ट पुनर्संचालन एवं विस्तार को लेकर रखी मांग…

 

धर्मपत्नी सावित्री देवी ने प्रधानमंत्री को चिटाही धाम की राखी भेंट की

धनबाद:गुरुवार को नई दिल्ली में संसद सत्र के दौरान धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धनबाद हवाई अड्डे के पुनर्संचालन और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा इस विषय को तत्काल संज्ञान में लेने का आग्रह किया।

सांसद महतो ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि धनबाद जैसे औद्योगिक, शैक्षणिक, और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण जिले में एक सक्रिय हवाई अड्डे का संचालन न होना यहाँ के नागरिकों के साथ-साथ व्यवसाय, उद्योग और पर्यटन को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 से 1987 के बीच धनबाद में हवाई सेवाएं उपलब्ध थीं, जो बाद में 1988 में बिना स्पष्ट कारण के बंद कर दी गईं। इस कारण धनबादवासी दशकों से एयर कनेक्टिविटी से वंचित हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (UDAN) योजना के तहत धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के सतनगरी गाँव में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्थापना हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित स्थल पर भूमि, सड़क संपर्क एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान सांसद महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम राज्य मंदिर चिटाही धाम के तरफ़ से रक्षाबंधन के अवसर पर राखी भेंट की और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने इस आत्मीय भावनात्मक रूप में सादर स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सांसद की बातों को गंभीरता से लेते हुए इस विषय को तुरंत संज्ञान में लेने का भरोसा दिलाया।

यह मुलाकात धनबाद लोकसभा समेत झारखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सांसद महतो ने विश्वास जताया कि जल्द ही धनबाद के नागरिकों को हवाई सेवा की सौगात मिलेगी।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular