29.2 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

Dhanbad World Photography Day 2026: धनबाद में धूमधाम से मना 187वां विश्व फोटोग्राफी दिवस, इन फोटोग्राफरों ने जीते पुरस्कार

Dhanbad World Photography Day 2026: धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन (DDPTA) की ओर से बुधवार को ठाकुर कूल्ही स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 187वां विश्व फोटोग्राफी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा और विशिष्ट अतिथि जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव रंजीत कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुभाष सरावगी और रत्नेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार तथा सलाहकार मृत्युंजय प्रसाद ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल को भी जिला खेल सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

‘एक तस्वीर बिना बोले पूरी कहानी कहती है’

मुख्य अतिथि उमेश लोहरा ने फोटोग्राफरों की कला की सराहना करते हुए कहा कि एक तस्वीर बिना बोले पूरी कहानी बयां कर देती है। उन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के प्रयासों की सराहना की। वहीं, विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार ने झारखंड सरकार की ओर से पर्यटन स्थलों पर फोटोग्राफी के लिए शुरू किए गए विशेष रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 300 रुपये के शुल्क पर तीन वर्ष की वैधता के साथ फोटोग्राफर अपना निबंधन करा सकते हैं।

तीन श्रेणियों में हुई फोटोग्राफी प्रतियोगिता

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर तीन अलग-अलग श्रेणियों में फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘हमारा धनबाद’, ‘वेडिंग’ और ‘पोर्ट्रेट’ श्रेणी में प्रतिभागियों ने अपनी तस्वीरों के जरिए हुनर का प्रदर्शन किया।

हमारा धनबाद श्रेणी में रोहित गुप्ता ने प्रथम, मोहन देव ने द्वितीय, सुनील महतो ने तृतीय, हेमंत प्रसाद ने चतुर्थ और सुजीत कुमार ने पंचम स्थान प्राप्त किया।

वेडिंग श्रेणी में बंटी कुमार प्रथम, हेमंत कुमार द्वितीय, राज वरुण तृतीय, सिंटू कुमार चतुर्थ और मोहम्मद इम्तियाज पंचम स्थान पर रहे।

पोर्ट्रेट श्रेणी में इसरार उल हक ने प्रथम, सुनील महतो ने द्वितीय, लक्ष्मण महतो ने तृतीय, सुजीत कुमार ने चतुर्थ और विजय कुमार ने पंचम स्थान हासिल किया।

केक कटिंग और सामूहिक भोज के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में केक कटिंग और ग्रुप फोटोग्राफी का आयोजन किया गया। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन हुआ और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। समारोह में जिलेभर से पहुंचे फोटोग्राफरों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान फोटोग्राफी कला, प्रतिभा और इससे जुड़े पेशेवरों के योगदान को सम्मान देने का संदेश भी सामने आया।

Dhanbad World Photography Day 2026 1

spot_img
Video thumbnail
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 75 वर्षीय नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, देश भर शोक की लहर
00:34
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular