25.6 C
Jharkhand
Saturday, July 25, 2026

जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट से आईआईटी आईएसएम तक किया ट्रायल रन…

 

IMG 20250731 WA0060

 

एयर फोर्स हेलीकॉप्टर की हुई ट्रायल लैंडिंग व टेक ऑफ

IMG 20250731 WA0080

धनबाद(DHANBAD):भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को आईआईटी आईएसएम के 45 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति का शुक्रवार को सुबह 11:40 बजे धनबाद एयरपोर्ट पर आगमन निर्धारित है।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नतृत्व में बरवाअड्डा एयरपोर्ट से आईआईटी आईएसएम के मुख्य समारोह स्थल तक कारकेड के साथ ट्रायल रन किया गया।

IMG 20250731 WA0072

इससे पूर्व उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कारकेड में शामिल सभी वाहन चालकों को प्रोटोकॉल के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया तथा उसका पालन करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात एयरपोर्ट पर एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग एवं टेक ऑफ का ट्रायल किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट से पायलट कार, वीवीआईपी कार, एम्बुलेंस सहित 50 से अधिक वाहनों के कारकेड के साथ पूरे रूट पर ट्रायल रन किया गया।

आईआईटी आईएसएम पहुंचने पर उपायुक्त ने मुख्य समारोह स्थल, एग्जिबिशन एरिया, फोटोशूट गैलरी, राष्ट्रपति व अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए तैयार विश्राम कक्ष, स्टेज, माननीय राष्ट्रपति के लिए निर्धारित प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रेसिडेंट सुइट, वीआईपी पार्किंग सहित अन्य तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद पुनः आईआईटी आईएसएम से एयरपोर्ट तक ट्रायल रन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, छोटानागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो जोन) के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) क्रांति कुमार गढ़ीदेशी, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular