25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पंडालों में ड्रोन से निगरानी, डीजे पर पाबंदी…

IMG 20250925 WA0071

धनबाद:धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में पूजा समितियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पंडालों में ड्रोन से निगरानी होगी, डीजे बजाने पर रोक रहेगी और महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 8000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने पूजा समितियों को साफ निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए। पार्किंग की व्यवस्था व्यवस्थित रहे, किसी भी वाहन को प्रवेश द्वार के पास खड़ा न किया जाए।

एसएसपी प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि जिले में 8000 से अधिक पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित है। साथ ही स्टंट बाइकर्स, अवैध शराब व जुआ जैसे गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विसर्जन को लेकर सभी समितियों को रात 10 बजे से पहले प्रतिमा विसर्जन का निर्देश।

शांति समिति की बैठक में उठे प्रमुख सुझाव:

  • धनबाद स्टेशन दक्षिणी छोर में लाइटिंग व्यवस्था
  • केंदुआ पुल व धोबनी पुल की मरम्मत
  • झरिया और कतरास को जाम मुक्त रखने की व्यवस्था
  • एफसीआई गोदाम के पास नो-पार्किंग जोन
  • निरसा में अधूरी नाली निर्माण जल्द पूरा करने की मांग
  • तोपचांची चौक पर हाई मास्ट लाइट लगाने का सुझाव

IMG 20250925 WA0073

बैठक में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी, पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं पूजा समिति से जुड़े अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular