25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

ईसीएल सीएमडी सतीश झा ने किया मुगमा क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…

IMG 20251026 WA0031

धनबाद:ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) सतीश झा शनिवार को ईसीएल के मुगमा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल पुल साइडिंग का निरीक्षण किया और वहां कोयले के स्टॉक एवं डिस्पैच व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएमडी झा ने कहा कि, “अपने उपभोक्ताओं को संतुष्ट करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज जब कोयले के खरीदारों की संख्या घट रही है, ऐसे में जो भी उपभोक्ता हम पर भरोसा करते हुए हमसे कोयला खरीदने आते हैं, उन्हें गुणवत्तापूर्ण कोयले की आपूर्ति करना हमारा फर्ज है।”

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कोयले की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुगमा क्षेत्र अपने निर्धारित उत्पादन लक्ष्य के करीब है और आने वाले समय में यहां उत्पादन बढ़ाने की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

सीएमडी ने यह भी कहा कि सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग से कोयले का डिस्पैच सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए सभी पहलुओं का आकलन किया जा रहा है। यदि आवश्यक हुआ तो एक नई रेलवे साइडिंग बनाने पर भी विचार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस मौके पर महाप्रबंधक ओ.पी. चौबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular