29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

महापौर पद के 29 प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिह्न…

धनबाद: धनबाद नगर निगम क्षेत्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को महापौर पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। यह प्रक्रिया धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में संपन्न हुई।

निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो द्वारा महापौर पद के कुल 29 प्रत्याशियों को उनके-उनके चुनाव चिह्न प्रदान किए गए।

महापौर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल को एयर कंडीशनर, आकाश दुसाध को छड़ी, इंदु देवी को चूड़ियां, उमेश पासवान को बैटरी टॉर्च, कुसुम देवी को बेंच, चंद्र शेखर अग्रवाल को बिस्कुट, जावेद इकबाल को बक्सा, दिलीप कुमार को ईंटें, दीनानाथ ठाकुर को बाल्टी, नवल किशोर पासवान को कैमरा, मो. परवेज खान को कार्पेट, प्रकाश कुमार को सीसीटीवी कैमरा, बिनोद कुमार सिंह को चपाती रोलर, भृगु नाथ भगत को चिमनी, मुकेश कुमार पांडेय को नारियल फार्म तथा यौगेंद्र प्रधान को कंप्यूटर माउस चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।

इसके अलावा रवि चौधरी को घन, रवि बुंदेला को हीरा, राजकुमार कनौजिया को डोली, राम विनय सिंह को ड्रिल मशीन, राहुल कुमार चौहान को बिजली का खंभा, मो. रुस्तम अंसारी को बांसुरी, लक्ष्मी देवी को फव्वारा, शमशेर आलम अंसारी को कीप, शांतनु कुमार चंद्रा को गैस चूल्हा, शिल्पी शर्मा को चाय छलनी, संजीव कुमार को हरी मिर्च, संजीव सिंह को ऊन व सिलाई तथा के.सी. सिंहराज को हेलमेट चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।

चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही अब सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular