22.4 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

धनबाद में SSC CGL परीक्षा फर्जीवाड़ा में परीक्षा केंद्र संचालक गिरफ्तार…

धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित इन्फिनिटी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में हुए एसएससी सीजीएल परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने परीक्षा केंद्र के संचालक मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पूछताछ में उसने फर्जीवाड़े में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है
दरअसल पिछले दिनों पुलिस ने एसएससी-सीजीएल परीक्षा के दौरान बिहार के रहने वाले एक अभ्यर्थी को फर्जीवाड़ा करते रंगेहाथ पकड़ा था. वह केंद्र के कंप्यूटर को हैक कर रिमोट कंट्रोल के माध्यम से परीक्षा दे रहा था. तकनीकी जांच में यह खुलासा हुआ कि यह पूरा खेल योजनाबद्ध तरीके से परीक्षा केंद्र के अंदर से ही संचालित किया जा रहा था.

मामले में डीएसपी वन शंकर कामती ने बताया कि कुसुम विहार निवासी संचालक मृत्युंजय कुमार को कल रात हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है. डीएसपी ने बताया कि इस फर्जीवाड़े में और लोग भी शामिल हो सकते हैं,जो साइबर माध्यम से इस तरह की अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं. पुलिस तकनीकी साक्ष्य के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.

spot_img
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular